झारखंड

ASI समेत रांची में 8 नए कोरोना मरीज मिले, झारखंड में कुल संख्या हुई 91

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। राज्य के प्रमुख स्वास्थय सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी मरीज राजधानी रांची के हैं। इनमें झारखंड पुलिस का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) और एक एंबुलेंस चालक भी शामिल है।

इससे पहले रविवार को झारखंड में एक ही दिन में कोरोना के 15 मामले सामने आए थे। इसमें से 13 मरीज सिर्फ रांची के थे और दो गढ़वा जिले के रहने वाले थे। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित रांची ही हैं। यहां से कोरोना के सबसे मालमे आए हैं। पहले तो हिंदपीढ़ी ही कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन अब उस इलाके के बाहर से भी मामले सामने आने लगे हैं। रांची का हिंदपीढ़ी, कांटाटोली, पिस्का मोड़, लोवाहिड, अनंतपुर, ओवर ब्रीज, गुरुनानक स्कूल और पीपी कम्पाउंड का इलाका कोरोना से प्रभावित हो चुका है।

सीआरपीएफ की होगी तैनाती
झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने कहा है कि रांची में लॉकडाउन की सख्ती बढ़ाने के लिए सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में लॉकडाउन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि बार-बार समझाने के बाद भी लोग लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे हैं। इसी कारण हमने अब सख्ती से निपटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

कब-कब मिले मामलें
31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
02 अप्रैल : हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव।
05 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई, वह बंग्लादेश से लौटी थी।
06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमित पायी गई।
08 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इस दिन कुल नौ मरीज की पुष्टि हुई।
09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।
11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।
12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।
13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो व गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल पांच मिलें।
14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज मिलें।
15 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।
16 अप्रैल : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
17 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।
18 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि। रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि।
19 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि।
20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 व हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज।
22 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।
23 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।
24 अप्रैल : देवघर से 1 और रांची के हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि।
25 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि।
26 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से छह, पिस्का मोड़ से एक, सदर अस्पताल से पांच, गुरुनानक स्कूल से एक, गढवा से दो मरीज मिले। कुल 15 मरीज मिलें।
27 अप्रैल: रांची से मिले आठ मरीज

source by : https://www.livehindustan.com/

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: