
गिरिडीह : बॉलीवुड में इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत की खुदखुशी करने से खलबली मची हुई है।फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग व उनके चाहने वालों को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि सच में सुशांत ऐसा कर सकते हैं। सभी इस दुःखद घटना से दुःखित हैं।
फ़िल्म इंडस्ट्री के कलाकार अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं।इसी बीच कई ऐसे कलाकार व प्रशंसक ऐसे भी हैं, जो इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या मान रहे हैं। बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद व गुटबाजी को लेकर सवाल काफी समय से होता रहा है। ऐसे में एक बार फिर से विवाद बढ़ता नजर रहा है।
ये भी पढ़ें – फांसी लगा कर संजीत ने की आत्महत्या
गिरिडीह के फ़िल्म अभिनेता- अक्षय राज ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर सीबीआई जाँच की माँग की है।उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव होता ही है, किन्तु जब तक कोई उकसाये नहीं या जब तक कोई मजबूर न करे।
कोई इंसान खुदखुशी कर ही नहीं सकता है। सुशांत एक अच्छे व बेहतरीन अभिनेता थे। ऐसा उन्होंने किया या किसी ने मजबूर किया, इसकी निष्पक्ष जाँच होने पर ही दूध का दूध व पानी का पानी होगा।
हालाँकि, उनके परिवार वालों ने भी सीबीआई जाँच की माँग की है।
इस वक़्त उनके परिवार में काफी दुःख का माहौल है।
ये भी पढ़ें – व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान, हमारे वीर शहीद मारते-मारते मरे हैं: PM नरेंद्र मोदी
अक्षय राज ने अब तक भोजपुरी, हिंदी, नागपुरी व खोरठा भाषा में फ़िल्म व गानें कर चुके हैं। साथ ही बहुत जल्द साउथ की फ़िल्म भी करने वाले हैं। अक्षय राज ने दर्शकों से अपील भी की है कि वे केवल झारखंड व बिहार के कलाकारों की फिल्में देखें। ताकि, झारखण्ड व बिहार के कलाकारों को कोई नजर अंदाज न कर सके।
संवाददाता- विवेक चौबे
One Comment