Headlinesराज्य

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आया हार्ट अटैक, सीएम हेमंत सोरेन भी देखने पहुंचे

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आया हार्ट अटैक, सीएम हेमंत सोरेन भी देखने पहुंचे

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे हार्ट अटैक आया, इसके बाद उन्हें रिम्स के सुपर स्पेशलिटी कार्डियोलॉजी विभाग में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार उनके राइट आर्टरी में 100 फीसदी ब्लॉकेज था, इसकी एनजीओ प्लास्टी की गई है। साथ ही एक आर्टरी में मामूली ब्लॉकेज था, उसे भी ठीक कर दिया गया है।
रिम्स के अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने बताया कि उनका इलाज कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू में बेड नंबर सात पर चल रहा है। उनका इलाज डॉ. प्रकाश व डॉ. प्रशांत कर रहे हैं। एनजीओ प्लास्टी के बाद से उनकी स्थिति ठीक है।

मुख्यमंत्री ने रिम्स पहुंचकर पूछा हाल  

जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक समरी लाल सहित कई लोग वहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे। रिम्स निदेशक के डॉ. डीके सिंह व कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. हेमंत नारायण ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी तबीयत की जानकरी ली व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: