Headlinesक्राइमट्रेंडिंग

देवर ने भाभी को दे दिया नया मोबाइल फोन, जानिए फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने खा लिया जहर

देवर ने भाभी को दे दिया नया मोबाइल फोन, जानिए फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने खा लिया जहर

यूपी के अलीगढ़ में गांव शेरपुर में घर में आए नए मोबाइल फोन की वजह से कलह हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार को देवर-भाभी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

युवक ने नया मोबाइल फोन खरीदा है। फोन लेकर युवक जब घर पहुंचा तो उसकी भाभी ने चलाने के लिए ले लिया। भाभी के बच्चों ने भी फोन चलाया। काफी देर बाद जब उन्होंने वापस नहीं दिया तो देवर ने कहा कि आप दो-तीन दिन बाद वापस कर देना। बच्चों को चला लेने दीजिए। यह बात देवर की पत्नी को पता चली तो वह भड़क गई। पहले तो पति-पत्नी में काफी कहासुनी हुई। महिला का कहना था कि नया मोबाइल फोन पहले उन्हें क्यों दे दिया। बच्चे फोन को खराब भी कर सकते हैं। बातों-बातों में दंपति में विवाद बढ़ गया। इस दौरान परिजनों ने दोनों को समझाकर मामला उस समय निपटा दिया। इसके कुछ देर बाद मौका मिलते ही युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी जब भाभी को हुई तो उसने भी घर में रखा जहरीला पदार्थ का लिया।

ये भी पढ़ें – जज हो, मंत्री हो या फिर कोई अधिकारी, सख्ती से करायें लॉकडाउन के नियमों का पालन : झारखंड हाइकोर्ट

अस्पताल में चल रहा दोनों का इलाज :
जहर खाने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को पिसावा के निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने दोनों को अस्पताल में भर्ती किया है। दोनों का इलाज चल रहा है।

source

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: