Headlinesट्रेंडिंगबिहार

India Nepal Border : भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने पांच भारतीय को मारी गोली, एक की मौत

India Nepal Border : भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने पांच भारतीय को मारी गोली, एक की मौत

India Nepal Border : बिहार में सीतामढ़ी के सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी, जिसमें विकेश कुमार (25 वर्ष) नाम के युवक की मौत हो गई। तीन अन्य जख्मी लोगों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक जख्मी युवक को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि नेपाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

India Nepal Border

बताया जा रहा है कि सोनबरसा प्रखंड स्थित मलंगवा बॉर्डर के पर्सा गांव के समीप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे भारतीय पर आर्म्स पुलिस फोर्स (नेपाल फोर्स) ने फायरिंग की। उनमें से चार को आनन-फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की मौत हो गई।

एसएसबी 51वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है। नेपाली प्रहरी का कहना है कि वे लोग उन लोंगों का हथियार छीनने का प्रयास कर रहें थे। इसी दौरान गोली चलानी पड़ी। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मृतक की पहचान विकेश यादव के रूप में की गई है।

India Nepal Border
India Nepal Border

वहीं शहर के निजी अस्पताल में भर्ती उदय शर्मा, उमेश राम व शिवदयाल यादव को भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक नागेन यादव का इलाज नेपाली पुलिस की अभिरक्षा में हो रहा है। उधर, गोली की घटना के बाद बॉर्डर पर तनाव व्याप्त है। एसएसबी व स्थानीय पुलिस मौके पर कैंप किए हुए है।

ये भी पढ़ें – Supreme Court : लॉकडाउन में पूरी सैलरी न देने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई न हो, श्रम विभाग मध्यस्थता करे

 

आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच फिलहाल नक्शा को लेकर तनातनी चल रही है। नेपाल के नए नक्शे में कालापानी और लिपुलेख को शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद पर बातचीत को लेकर संशय हो गया है। इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया ह। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – 69000 शिक्षक भर्ती में नकल का खेल : जानिए STF को है सबसे ज्यादा किस पर शक, सॉल्वरों की भूमिका से भी इनकार नहीं

 

source by : https://www.livehindustan.com/

Show More

Related Articles

2 Comments

  1. Pingback: India Nepal Tension : भारत से क्यों रिश्ता बिगाड़ रहा है नेपाल? काठमांडू की सड़कों
  2. Pingback: Ms Dhoni : जब 'रील' लाइफ धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने जसप्रीत बुमराह को

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: