Headlinesझारखंड

Jharkhand Corona Blast : झारखंड में एक दिन में 204 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या 1324 हुई, 519 स्वस्थ हुए

Jharkhand Corona Blast : झारखंड में एक दिन में 204 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या 1324 हुई, 519 स्वस्थ हुए

Jharkhand Corona Blast : झारखंड में सोमवार को कोरोना विस्फोट हुआ। सूबे में यह पहली बार है जब 24 घंटे में रिकार्ड 204 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 1324 पर पहुंच गई है। अहम यह है कि जून के महज आठ दिनों में मिले मरीजों की संख्या अप्रैल और मई के पूरे दो माह में मिले मरीजो से भी ज्यादा है। राज्य में 1 से 8 जून तक रिकार्ड 689 मरीज मिले हैं। जबकि अप्रैल और मई मिलाकर सूबे में मात्र 635 मरीज मिले थे।

सोमवार को मिले मरीजों में सर्वाधिक 59 मरीज सिमडेगा में मिले हैं। जबकि धनबाद में 19,  चतरा में 17, गुमला में 16, लातेहार में 14, पाकुड़ व लोहरदगा में 12-12,  जामताड़ा में 9, देवघर व गढ़वा में 5-5, रांची, हजारीबाग, और खूंटी में 3-3, रामगढ़ में 2 और पूर्वी सिंहभूम व गिरिडीह में 1-1 मरीज मिले हैं। इसके अलावा रविवार की देर रात गिरिडीह में 11 और जामताड़ा में 9 मरीज के साथ ही  सरायकेला, हजारीबाग व पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 मरीज मिले थे।

 सिमडेगा में चार दिन में मिले 136 पॉजिटिवि : हाल के दिनों में सिमडेगा में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। यहां सोमवार को अकेले 59 मरीज मिले। इससे पहले रविवार को 13 मिले थे। शनिवार को यहां एक साथ सबसे ज्यादा 34 मरीज मिले थे। शुक्रवार को 30 मरीज मिले थे। यानी यहां बीते चार दिन में भी 136 संक्रमित मिले हैं। इसके चलते यहां  हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि राहत  यह है कि संक्रमितों में अधिकांश प्रवासी मजदूर है।

519 मरीज हुए स्वस्थ: राज्य में   संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह है कि सोमवार को 29 मरीज स्वस्थ हुए। अब स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 519 हो गई है। सोमवार को स्वस्थ होने वाले मरीजों में हजारीबाग के 13, पलामू के 8, गुमला के 5, रांची के 2 और सरायकेला के 1 मरीज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- पलामू : सड़क व पुलिया निर्माण कार्य में भारी अनियमितता

 

धनबाद में सफाईकर्मी समेत 19 नए संक्रमित : रांची से जारी आंकड़े के अनुसार सोमवार को धनबाद में 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं डीसी अमित कुमार ने जिले में 18 नए कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इनमें सदर अस्पताल का एक सफाईकर्मी भी शामिल है। 26 मई को सदर के दो लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य कर्मचारियों के साथ सफाईकर्मी ने 28 मई को अपने स्वाब का सैंपल जांच के लिए दिया था। 11 दिन बाद इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

ये भी पढ़ें- राणाडीह बालू घाट पर बड़े पैमाने पर चल रहा है गड़बड़ी 80सीएफटी के बदले 110 सीएफटी तक बेचा जा रहा है बालू

 

इसके अलावा झरिया में 10, धनबाद में 5, बाघमारा में 2 और बलियापुर में एक नया संक्रमित मिला है। संक्रमितों में पांच महिलाएं भी हैं। नए मिले 18 संक्रमितों में शहर के विशुनपुर बी पॉलिटेक्निक, कोयला नगर और धोवाटांड़ के एक-एक मरीज शामिल है। बाघमारा के सोनारडीह की महिला और तेलमच्चो का युवक भी संक्रमित पाया गया है। बेलगड़िया और तेलडीहा में भी एक-एक मरीज मिला है।

source by : https://www.livehindustan.com/

Show More

Related Articles

One Comment

  1. Pingback: मानसून सत्र: सोशल डिस्टेंसिंग के कारण संभव नहीं है सभी सांसदों का सदन में साथ बैठ

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: