
Wajid Khan Death : साल 2020 बॉलीवुड के लिए कई बुरी खबरें लेकर आया है। इरफान खान और ऋषि कपूर के बाद अब बॉलीवुड के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। वाजिद काफी हंसमुख स्वभाव के थे और सभी के साथ उनका अच्छा रिश्ता था और यही वजह है कि किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
कैलाश खेर ने लाइव हिन्दुस्तान से बात करते हुए वाजिद को लेकर कहा, ‘रात को हमें इस बारे में पता चला। बहुत ही कम उम्र में एक अच्छा इंसान चला गया। दोनों भाई ने बहुत ही अच्छा म्यूजिक बनाया है।’
कैलाश ने आगे कहा, ‘हमने साथ में कई शोज साथ में किए हैं। वह जब भी मिलते तो एक अलग माहौल बन जाता था। सबसे बड़े खुश होकर मिलते थे।’
वाजिद की मां को नहीं बेटे के निधन की जानकारी…
गायक ममता शर्मा जिन्होंने साजिद-वाजिद के साथ सलमान खान की फिल्म दबंग 2 का सबसे हिट गाना फेविकोल से गाया था। उन्होंने बताया कि वाजिद की मां भी कोरोना पॉजिटिव हैं इसलिए डॉक्टर ने उन्हें ये खबर सुनाने को मना किया है क्योंकि अगर उन्हें पता चलेगा तो वह खुद को रोक नहीं पाएंगी और उन्हें देखने की कोशिश करेंगी जो खुद उनके लिए और उनके आस-पास के लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
source by : https://www.livehindustan.com/