
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट का रोमांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। भारत को यह मैच अपने नाम करने के लिए 420 रनों का लक्ष्य मिला है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक किसी भी टीम ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया है।
10:26 AM: अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने गिल के बाद रहाणे को भी क्लीन बोल्ड कर टीम इंडिया को चौथा झटका दिया है, जबकि टीम के 100 रन भी पूरे नहीं हुए हैं।
10:23 AM: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया है। यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। टीम का स्कोर 92-3 है।
10:19 AM: शुभमन गिल ने चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने इस पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा है। टीम का स्कोर 100 के करीब है।
10:16 AM: चेतेश्वर पुजारा के बाद विराट और शुभमन गिल पर टीम की पारी संभालने की जिम्मेदारी है। गिल इस दौरान अपनी फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं। टीम का स्कोर भी 100 के करीब है।
09:57 AM: इंग्लैंड के जैक लीच ने स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाते हुए भारत की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा को बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। यह उनका दूसरा विकेट है। उन्होंने इससे पहले रोहित शर्मा का भी विकेट लिया था।
09:45 AM: भारत ने 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट खोकर 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल की जोड़ी है। इस समय पुजारा 15 और शुभमन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:30 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिए 381 रनों की जरूरत है।