Headlinesखेलमनोरंजन

Ms Dhoni : जब ‘रील’ लाइफ धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने जसप्रीत बुमराह को बताया था भारत का सबसे बड़ा मैच विनर

Ms Dhoni : जब 'रील' लाइफ धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने जसप्रीत बुमराह को बताया था भारत का सबसे बड़ा मैच विनर

Ms Dhoni :13 जून यानी आज बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक दिशा पटानी का जन्मदिन है। आज वो 28 साल की हो गईं हैं। दिशा पटानी ने अब तक कई विज्ञापन और फिल्मों में काम किया है इसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फैन-फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनका क्रिकेट के साथ भी अच्छा कनेक्शन है। दिशा ने अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से की थी। इस फिल्म को प्रमोट करते हुए दिशा पटानी ने एक शॉकिंग बात कही थी कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत एमएस धोनी और कप्तान विराट कोहली से बड़े मैच-विनर हैं।

फिल्म में निभाया में धोनी की गर्लफ्रेंड का रोल
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी स्टारर ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ एक सफल फिल्म साबित हुई और इसके साथ ही दिशा को लोग पहचानने लगे। यह मूवी 2016 में रिलीज हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने बताया कि वो महेंद्र सिंह धोनी को कितना पसंद करती हैं। फिल्म में दिशा ने धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका का रोल निभाया था। फिल्म में उनकी एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बात करते हुए दिशा ने कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को रेटिंग भी दी थी। इसमें रोहित शर्मा, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली का नाम प्रमुख है। धोनी इन क्रिकेटरों में एकमात्र ऐसे क्रिकेटर्स थे जिनको दिशा ने पूरे दस में दस नंबर दिए।

ये भी पढ़ें – India Nepal Border : भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने पांच भारतीय को मारी गोली, एक की मौत

 

परफेक्ट डेट के लिए इस खिलाड़ी को चुना था
इस बातचीत में दिशा ने ‘परफेक्ट डेट’ के लिए विराट कोहली को चुना। इस इंटरव्यू की खास बात यह थी कि उन्होंने उस समय की वर्तमान टीम में से विराट कोहली और एमएस धोनी के बजाय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सबसे बड़ा मैच-विनर बताया। दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म मलंग आई थी। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर थे। उनके पास कई और बड़े प्रोजेक्ट हैं लेकिन इस समय कोरोना वायरस की वजह से इन सबसे दूर हैं।

ये भी पढ़ें –भारत से क्यों रिश्ता बिगाड़ रहा है नेपाल? काठमांडू की सड़कों पर मचे हंगामे में छिपा है राज

 

source by : https://www.livehindustan.com/

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: