पलामू : जिले के विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंजरी कला निवासी- पन्तु प्रजापति ने अपनी लड़की की शादी की
पलामू : जिले के विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंजरी कला निवासी- पन्तु प्रजापति ने अपनी लड़की की शादी की

पलामू : जिले के विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंजरी कला निवासी- पन्तु प्रजापति ने अपनी लड़की की शादी की।
बता दें कि वे अत्यंत निर्धन हैं। यह सूचना जीवन ज्योत टीम को मिली। टीम के नौगढ़ा के प्रमुख सदस्य, अन्य सदस्यों के साथ पन्तु प्रजापति के घर पर पहुंचे। सहयोग के रूप में उक्त निर्धन व्यक्ति की पुत्री की शादी में साड़ी सेट सहित अन्य सामाग्री दिया गया।
इसके अलावे नगद, उपहार के रूप में दिया गया। टीम के संस्थापक दुर्गेश सिंह ने कहा कि निर्धन व जरूरतमंदों का सहयोग अवश्य किया जाना चाहिए। गरीब की बेटी की शादी में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।
टीम कर संचालक- चिंटू दुबे ने बताया कि उपस्थित टीम के सदस्यों ने वर-वधु का जीवन सलामत रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मौके पर – अमित कुमार सिंह, पप्पू कुमार, गुड्डू ओझा, बिंदेश चौधरी, रोहित सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।