
प्रियम्वदा सिन्हा FSIA मिसेज इंडिया 2022 की राज्य स्तरीय विजेता हैं और उन्हें सितंबर 2022 में मिसेज झारखंड 2022 का ताज पहनाया गया।
वह राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए फाइनलिस्ट बनीं और FSIA मिसेज इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में “द राइजिंग स्टार” के खिताब से सम्मानित हुईं। यह 17 से 21 दिसंबर 2022 तक जयपुर के hotel marriott में आयोजित किया गया था।
इस सरप्राइज को हमने अभी तक अपने झारखंडवासियों को नए साल की पूर्व संध्या पर सरप्राइज देने के लिए रखा था। मॉडलिंग उद्योग में एक अद्भुत भविष्य और हमारे राज्य झारखंड का नाम रोशन करने के लिए हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।