9 हफ्ते में जियो प्लैटफार्म्स में 11वां बड़ा निवेश, पीआईएफ 11,367 करोड़ रुपये में खरीदेगी 2.32% हिस्सेदारी
9 हफ्ते में जियो प्लैटफार्म्स में 11वां बड़ा निवेश, पीआईएफ 11,367 करोड़ रुपये में खरीदेगी 2.32% हिस्सेदारी

बीते 9 सप्ताह में लगातार 10 निवेशकों के बाद अब सऊदी अरब की सॉवरेन वेल्थ फंड पीआईएफ 2.32 फीसद हिस्सेदारी के लिए जियो प्लैटफार्म्स में 11,367 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को जियो प्लैटफार्म्स में इस 11वें निवेश का ऐलान किया है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते 9 सप्ताह में वैश्विक निवेशकों को 24.7 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपये जुटा चुकी है।
जियो प्लैटफार्म्स में अब तक 24.7 फीसदी स्टेक के बदले कुल 1,15,693.95 करोड़ रुपये आ चुके हैं। जियो में निवेश करने वाली कंपनियों की लिस्ट में दुनियाभर की टेक्नोलॉजी कंपनियों के सबसे बड़े निवेशक शामिल हैं। पीआईएफ ने जियो का इक्विटी वैल्युएशन 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्युएशन 5.16 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है।
इन कंपनियों ने भी जियो में किया निवेश
जियो में इतने बड़े स्तर पर निवेश की शुरुआत तब हुई थी, जब 22 अप्रैल को सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया था। इसके बाद से अब तक जनरल अटलांटिक, सिल्वर लेक पार्टनर्स (दो बार), विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, KKR, मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी ADIA, TPG और एल कैटरटन ने जियो प्लैटफार्म्स में निवेश किया है।
कंपनी | डील की घोषणा | निवेश करोड़ रुपये में | जियो में हिस्सेदारी (%) |
फेसबुक | 22 अपैल | 43574 | 9.99 |
सिल्वर लेक | 4 मई | 5655.75 | 1.15 |
विस्ता पार्टनर | 8 मई | 11367 | 2.32 |
जनरल अटलांटिक | 17 मई | 6598.38 | 1.34 |
केकेआर | 22 मई | 11367 | 2.32 |
मुबाडाला | 5 जून | 9,093.60 | 1.85 |
सिल्वर लेक | 5 जून | 4,546.80 | 0.93 |
अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी | 7 जून | 5683.5 | 1.16 |
टीपीजी | 14 जून | 4,546.80 | 0.93 |
एल केटरटन | 13 जून | 1894.5 | 0.39 |
पीआईएफ | 18 जून | 11,367 | 2.32 |
खास-खास
- यह नौ सप्ताह के भीतर (22 अप्रैल, 2020 के बाद) Jio प्लैटफार्म्स में 11वां निवेश है।
- Jio Platforms में 2.32% हिस्सेदारी के लिए निवेश ₹ 11,367 करोड़ है
- इस निवेश के साथ, Jio Platforms ने फेसबुक, सिल्वर लेक पार्टनर्स (दो निवेश), विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, KKR, मुबाडाला, ADIA, TPG, L Catterton और PIF सहित प्रमुख प्रौद्योगिकी निवेशकों से 3 115,693.95 करोड़ जुटाए हैं। यह दुनिया में कहीं भी किसी कंपनी द्वारा जुटाया गया सबसे बड़ी रकम है।
- पीआईएफ का निवेश Jio के अन्य हालिया पीई निवेशों के समान मूल्यांकन जैसे इक्विटी मूल्यांकन 4.91 लाख करोड़ और उद्यम मूल्यांकन 6 5.16 लाख करोड़ है।
- 1971 में स्थापित PIF सऊदी अरब का संप्रभु धन कोष है। यह दुनिया की सबसे बड़ी संप्रभु धन निधि में से है, जिसकी कुल अनुमानित संपत्ति लगभग 400 अरब डॉलर है। इसकी स्थापना सऊदी अरब सरकार की ओर से निधियों के निवेश के उद्देश्य से की गई थी और यह उच्च गुणवत्ता वाले घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशों का एक पोर्टफोलियो विकसित कर रहा है जो कि क्षेत्रों, भौगोलिक और परिसंपत्ति वर्गों में विविधतापूर्ण है।
source by : https://www.livehindustan.com/