झारखंड

कोविड 19 : देवघर में मिला दूसरा कोरोना मरीज, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 57 हुई

झारखंड के देवघर में शुक्रवार को एक और कोरोना मरीज मिला है। यह जिले में अबतक का दूसरा कोरोना मरीज है।

झारखंड के देवघर में शुक्रवार को एक और कोरोना मरीज मिला है। यह जिले में अबतक का दूसरा कोरोना मरीज है। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 57 हो गई है। देवघर का कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सूरत से आया है। ट्रैवल हिस्ट्री मुताबिक इस मरीज को 29 मार्च को सारवां के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में क्वाराइंटाइन किया गया था। मरीज सारवां प्रखंड के लखोरिया पंचायत का रहनेवाला है। यह  आदिवासी समुदाय का है। फिलहाल उसे देवघर स्थित मां ललिता कोविड  अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

गुरुवार को मिले थे सात मरीज : झारखंड में में गुरुवार को कोरोना के सात और मरीज मिले थे। सभी रांची के ही हैं। छह संक्रमित हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं, जबकि एक बेड़ों का रहने वाला है। राज्य में मरीजों की तादाद 57 पर पहुंच गई। इनमें रांची के मरीजों की संख्या 35 हो गई है। इनमें आठ मरीज ठीक हो चुके हैं।

उपायुक्त ने की पुष्टि : उपायुक्त नैंसी सहाय ने कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की है। बताया कि सारवां प्रखंड के भुरकुंडा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए क्वारंटाइन सेंटर से मां ललिता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। मरीज के गुजरात से देवघर आने की सूचना के बाद क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा था। रिपोर्ट आने बाद अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण मरीज में नहीं दिखा है। वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर है। आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए एहतियात के तौर पर गांव तक पहुंचने वाले हर रास्ते व चेकपोस्ट पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए गांव सील किया गया है। आमजन से आग्रह है कि बिना पैनिक हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें।

source by: https://www.livehindustan.com

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: