खेल

शिखर-जोरावर ने टिकटॉक VIDEO में लगाया पंजाबी तड़का, बोले- डांस की असली जोड़ी

शिखर-जोरावर ने टिकटॉक VIDEO में लगाया पंजाबी तड़का, बोले- डांस की असली जोड़ी

Cricket News: शिखर धवन अपने बेटे जोरावर के साथ कई मजेदार टिकटॉक वीडियो भी बना रहे हैं, जो फैन्स को काफी पसंद भी आ रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से भी क्रिकेट टूर्नामेंट स्ठगित या रद्द हो चुके हैं। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। लॉकडाउन में क्रिकेटर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी घर में बेटे जोरावर के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। शिखर अपने बेटे जोरावर के साथ कई मजेदार टिकटॉक वीडियो भी बना रहे हैं, जो फैन्स को काफी पसंद भी आ रहे हैं। इस कड़ी में धवन ने जोरावर के साथ एक नया टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कोरोना वायरस की वजह से सोशल मीडिया पर कम नजर आने वाले क्रिकेटर्स भी अब काफी एक्टिव नजर आए हैं। लॉकडाउन के दौरान कई क्रिकेटरों ने टिकटॉक पर डेब्यू किया और फैन्स के लिए कई मजेदार वीडियो बनाए। युजवेंद्र चहल, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन तीन ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके टिकटॉक वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वॉर्नर तो तकरीबन आए दिन टिकटॉक वीडियो बनाकर फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं।

अब शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपने नए टिकटॉक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर धवन टिकटॉक चैलेंज डांस से शुरू करते हैं। इसके बीच में उनका बेटा जोरावर आ जाता है और पंजाबी धुन के साथ भांगड़ा करने लगता है। धवन के टिकटॉक डांस चैलेंज के बीच में जोरावर दो बार पंजाबी म्यूजिक और डांस का तड़का लगाते हैं। इसके बाद आखिरी में धवन भी जोरावर के साथ भांगड़ा करने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने कैप्शन दिया है- डांस की असली जोड़ी। जैसा बाप, वैसा बेटा।

बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शिखर धवन भी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये ही कुछ इंटरव्यूज भी दिए हैं। इरफान पठान के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन में दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को अपने बेस्ट बैटिंग पार्टनर बताया था।

वहीं, जब इरफान ने धवन से उनके पसंदीदा कप्तान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला है और मैं धोनी भाई को चुनूंगा।

Source by: https://www.livehindustan.com

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: