
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर नई जोड़ियों की खबरें सुनने को मिलती है। कई बार ऐसा भी होता है कि ये जोड़ियां खुलकर अपने रिलेशन को कबूल नहीं करती हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में खबरें आई थी कि सोनाक्षी फिल्म नोटबुक फेम जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में है।
इन दिनों दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा खूब जोरों पर हैं। हालांकि, सोनाक्षी ने अब तक इस तरह की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन जहीर ये सभी खबरें सुनकर खुद को रोक नहीं पाए और अपनी चुप्पी तोड़ी दी है।
जहीर इकबाल ने एक पोर्टल के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे सोनाक्षी के साथ अफेयर की खबर गूगल अलर्ट्स के जरिए मिली थी। जिस दिन हमारे अफेयर की खबरें आईं, उस दिन हम दोनों ने एक-दूसरे को मैसेज किया क्योंकि हम दोनों को ही इसका गूगल अलर्ट नोटिफिकेशन मिला था। बहुत मैसअप हो गया था। लोगों को पता नहीं था कि मैं किसे डेट कर रहा हूं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘ये थोड़ा अजीब हो गया था क्योंकि सोनाक्षी को पता था कि मैं किसे डेट कर रहा हूं। इन अफवाहों को पढ़कर हम हंसने लगे। ये मेरे बारे में पहली अफवाह थी इसलिए मुझे नहीं पता था कि कैसे रिएक्ट करें। लोगों ने हमें देखा है। सोनाक्षी और मैं एक-दूसरे के साथ चिल करते हैं। इसे देखकर कुछ लोगों ने हमारे रिलेशन की अफवाह उड़ाई होगी।’